मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: खतौली। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर में बुधवार को भगवान पारसनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान पारसनाथ के दर्शन एवं पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भक्तिभावपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।महोत्सव के अवसर पर भगवान पारसनाथ का विधि-विधानपूर्वक अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान पारसनाथ के चरणों में श्रद्धा और समर्पण के साथ निर्वाण लड्डू अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सुख-शांति, समृद्धि एवं आत्मकल्याण की मंगल कामना की। विधान के दौरान भगवान पारसनाथ के गुणों का स्मरण करते हुए उनके तप, त्याग, संयम और आत्मकल्याण के मार्ग को अपने जीवन में अपनाने का...