मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarnagar News: खतौली कुन्द कुन्द जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को चित्रकला विभाग एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीडीसी डा. आशा जैन एवं इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा रीता गुप्ता, ऋतु अग्रवाल, रीता अग्रवाल, डाक्टर नीतू वशिष्ठ, प्राचार्या ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन का डा. दीप्ती जैन ने किया। प्रतियोगिता में लगभग 76 छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए सुन्दर-सुन्दर मेहंदी से सभी का मनमोह लिया। वहीं दूसरी ओर श्री राम पब्लिक स्कूल में भी मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें बच्चों ने आकर्षक मेहंदी भी लगाई। प्रथम ग्रुप में अंशिका, खुशी, आराध्या, हुमेरा प्रथम स्थान पर रही, जबकि द्वितीय ग्रुप में वैष्ण...