मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: छपार। रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर छात्रावास में भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल द्वारा विचार गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया । मुख्य अतिथि बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि शहीद धनसिंह कोतवाल का 1857 की क्रांति में बलिदान देश के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम में समाज ने सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं, जिसमें अमर शहीद धनसिंह कोतवाल को भारत रत्न देने, 27 नवंबर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और उनके योगदान को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार ने समाज को एकजुट रहने की सीख दी। वहीं, युवा जिलाध्यक्ष अनस गौर ने मेरठ से दिल्ली तक प्रस्तावित पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन गु...