मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: जनपद में स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय स्तर पर ही जांच व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी पूरी कर ली है। अब संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। कूकड़ा सीएचसी स्थित बीएसएल-2 (बायो सेफ्टी लेवल-2) प्रयोगशाला में जल्द ही स्वाइन फ्लू के नमूनों का परीक्षण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन को पत्र भेजकर 200 स्पेशल टेस्ट किट की तत्काल मांग की है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। अभी तक जिले में 10 स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं। जांच के लिए भी सैंपल मेरठ भेजे जा रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट में समय लग रहा है। वहीं गंभीर मरीजों के ही इस कारण सैंपल हो रहे है। मामले की गंभीर...