मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल 16 वर्षीय छात्र की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।जिला बागपत के गांव तमेला गढ़ी निवासी देवांश पुत्र अरविंद बुढ़ाना के दयानंद इंटर कॉलेज का छात्र था। मंगलवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक से फुगाना की ओर जा रहा था। गांव गढ़ी सखावतपुर से आगे पहुंचने पर उनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई। हादसे में देवांश को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे बुढ़ाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान देवांश ने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।

हिंदी हि...