मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में चार मेडिकल स्टोर संचालक हैं जो अपने मेडिकल स्टोर से लोगों को प्रतिबंधित कैप्सूल बेच रहे थे। गिरोह का मुख्य सप्लायर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों से 76,800 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तारी और बरामदगी एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि नई मंडी कोतवाली प्रभारी आंनद देव मिश्रा अपनी टीम के साथ विलासपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि कूकडी ग्राउंड में नशीले कैप्सूल का बंटवारा किया जा रहा है। पुलिस ने मौके से जावेद निवासी गांव भिक्की थाना सिखेड़ा, नौशाद निवासी सहावली थाना नई मंड...