मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में संचालित दवा स्टोर पर विशेष कंपनी की दवाइयों की बिक्री के आरोप लगाए गए हैं। डीएम कार्यालय पर पहुंचे स्थानीय लोगों तथा अन्य दवा व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मेडिकल कॉलेज में बाहर से ज्यादा रेट पर भी दवाई बिक्री के आरोप लगाए हैं। डीएम ने मामले की सुनवाई के लिए डीआई विमल देशबंधु को जांच के निर्देश दिए हैं।मुजफ्फरनगर डीएम कार्यालय पर मंगलवार को एक सोच-किसान के अधिकारो की, एक सोच कृषि में बदलाव की संगठन के बैनर तेल स्थानीय लोग व दवा व्यापारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में बिक रही दवाइयों पर सवाल खड़े किए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मेडिकल कालेज के अंदर खुले मेडिकल स्टोर पर अत्यधिक रेट पर दवाइयों की...