मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: रामराज। थानाक्षेत्र के गांव पुट्टी इब्राहिमपुर निवासी महिला नीता पत्नी भूपेंद्र ने बताया कि शनिवार की देर रात को उसका मूक बधिर पुत्र अंश गांव में ही जन्मदिन की पार्टी में गया था। नीता का आरोप है कि उसके पुत्र के साथ बिना वजह गांव के ही आरोपियों ने लाठी डंडो से मारपीट कर दी। नीता का आरोप है कि जब वह इसका विरोध करने के लिए गई तो आरोपियो ने नीता के साथ भी मारपीट कर दी। नीता का आरोप है कि उसने रामराज थाने पर तहरीर दी है लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...