Muzaffarnagar News: मुस्लिम समाज ने श्रीराम बारात का पुष्पवर्षा से स्वागत किया
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी कस्बे में समाज सुधार समिति के तत्वावधान में श्रीराम बारात शोभायात्रा का आयोजन अद्भुत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।मोहल्ला शहरदारान पहुंचने पर पूर्व चेयरमैन बाबू सलामत ख़ान के पुत्र बशारत ख़ान एवं उनकी टीम ने श्रीराम बारात का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया और साथ ही जलपान की व्यवस्था की। दशकों पुरानी इस परंपरा ने कस्बे की सुदृढ़ हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता की अनूठी मिसाल पेश की, जिससे पूरे नगर में सौहार्द और भक्तिमय माहौल बना रहा। इस मौके पर बशारत खान, दलीप खान, युसूफ खान, मिस्त्री इंतजार खान, अमजद खान, वसीम खान, आजम खान, दिलशाद, हुजैफा, नदीम सैफ सहित पूरी टीम मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Haridwar News: भूपतवाला में धूमधाम से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.