Muzaffarnagar News: मुर्गी फार्म निकले सांप को पकड़ रहे युवक को सांप ने काटा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। गांव रसूलपुर गढ़ी में स्थित एक मुर्गी फार्म पर निकले एक खतरनाक सांप को पकड़ रहे नेपाली युवक को सांप ने कांट लिया। सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ गई। गांव रसूलपुर गढ़ी निवासी इसरार का गांव के ही जंगल में मुर्गी फार्म है। उसके मुर्गी फार्म पर नेपाल निवासी राजू परिवार के साथ नौकरी करता है। बुधवार शाम मुर्गी फार्म पर अचानक एक सांप निकल आया,जिसे नेपाली युवक राजू ने पकड़ लिया। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। युवक को सांप काटने की सूचना पर पहुंचे। मुर्गी फार्म मालिक इसरार तुरन्त मौके पर पहुंचा और युवक को जानसठ सीएचसी ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाएं, जिसके बाद युवक की हालत में सुधार हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.