मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- Muzaffarnagar News: सिखेड़ा/जानसठ सिखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ट्रांसफार्मर के अंदर से कीमती सामान चोरी करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो चोर घायल हो गए। पुलिस ने घायल चोरों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है।सीओ नई मंडी सुशील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि को सिखेड़ा पुलिस भंडूर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान भंडूर व भिक्की रोड से खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने कुछ लोगों की हलचल सुनी। पुलिस ने चोरों के होने पर घेराबंदी कर दी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: ट्रांसफार्मर चोर गैंग के चार सदस्य पुलिस ने किए गिरफ्तार पुलिस के घेराबंदी को देखकर चोरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। पुलिस की पै...