मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। गैंग ने कुछ समय पूर्व हरसौली स्थित बैंक में चोरी का प्रयास किया था। इसके साथ काकड़ा विद्युत लाइन को चोरी किया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक छोटा हाथी, चोरी किया 9 कुंतल विद्युत तार व अवैध शस्त्र बरामद किए है।

पुलिस की जानकारी पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि 11 जुलाई को हरसौली स्थित बैंक के प्रबंधक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि चोरों ने बैंक में सेंध लगाते हुए दीवार की क्षतिग्रस्त कर दी। उन्होंने कैश सेफ को हथौड़े से तोड़ने का प्रयास किया। वही काकड़ा में विद्युत लाइन ...