मुजफ्फर नगर, नवम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए अब जनपदवासियों को अलग-अलग केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (उदय) का जनपद का पहला आधार सेवा केंद्र शुरू हो गया है। पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर विकसित इस केंद्र में आधार संबंधी सभी प्रमुख सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। केंद्र की प्रतिदिन करीब 600 आवेदनों के निस्तारण की क्षमता है। इसे सप्ताह के सातों दिन संचालित किया जाएगा।

आधार नामांकन और अपडेट की सुविधाएं रुड़की रोड स्थित दीपक पैलेस के पास स्थापित इस केंद्र में नए आधार कार्ड बनवाने के साथ पुराने आधार में संशोधन और अपडेट की सुविधा मिलेगी। नागरिक यहां नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, फोटो और बायोमेट्रिक विवरण अपडेट करा सकेंगे। क...