मुजफ्फर नगर, नवम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। वर्ष 2013 में मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर में मकान और मस्जिद में आगजनी, तोड़फोड़ व लूटपाट के दो मुकदमों में अदालत ने पांच आरोपियों को बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित नहीं कर सका। सुनवाई के दौरान वादी समेत तीनों गवाह अपने बयानों से मुकर गए। गवाहों के मुकरने और ठोस साक्ष्य के आभाव में विशेष न्यायालय एससी-एसटी एक्ट के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने पांचों आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया।

शिकायत में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान आठ सितंबर 2013 की शाम करीब छह बजे 50 लोग हथियारों और ज्वलनशील पदार्थों के साथ उसके घर में घुस आए थे। आरोप था कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और सोने-चांदी के ...