मुजफ्फर नगर, नवम्बर 15 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव लोई के निकट शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कस्बा सिसौली निवासी सुमित बालियान शनिवार देर रात गढ़ी सखावत की ओर से बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव लोई के निकट पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...