मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर-पुरकाजी, हिटी पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात गांव बड़ीवाला पुल के पास दर्दनाक हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग मुजफ्फरनगर के कारोबारी के परिवार के बताए जा रहे हैं। परिवार मौसा का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस की जांच पुलिस के अनुसार, लक्सार रोड की ओर से आ रही स्कॉर्पियो बड़ीवाला पुल के पास डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में आदेश कुमार...