मुजफ्फर नगर, नवम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: संविधान दिवस के अवसर पर मोरना में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा, ब्लॉक पंचायत प्रमुख अनिल राठी, खंड विकास अधिकारी राजवीर सिंह, प्रधान प्रशासक सर्वेन्द्र राठी सहित समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके साथ ही बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री के संविधान दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। खंड विकास अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत मोरना ब्लॉक क्षेत्र के छह स्थानों पर प्रतिमा सौंदर्यकरण के कार्य कराए जाएंगे। इनमें मोरना के साथ ककराला, योगेंद्र नगर, नन्हेड़ी, यूसुफपुर एवं अथाई शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: डॉ. आम्बेडकर की मूर्तियों का ...