मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को एकादश कुण्डीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ आस्था एवं भक्ति भाव के धार्मिक संगम के बीच बड़े ही हषार्ेल्लास के साथ हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान 11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस शुभारंभ से पूर्व मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर हो गया। भारतीय कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इस कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन में दिखेगी संस्कृति, शक्ति और शौर्य की झलक जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्...