मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ संवाददाता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मृति द्वार पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उपहार में नहीं मिला, बल्कि इसके लिए लंबे संघर्ष और बलिदान की कीमत चुकानी पड़ी है। रामपुर तिराहा कांड को याद करते हुए धामी ने तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार पर आंदोलनकारियों पर लाठी-गोली चलाने और अत्याचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा आंदोलन के दौरान खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा में आंदोलनकारियों ने बलिदान दिया। रामपुर तिराहा में सात आंदोलनकारी शहीद हुए, जिन्हें आज पूरा उत्तराखंड नमन कर रहा है। यह भी पढ़ें- रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर, राज्य आंदोलनकारी भगवान जोशी ने शहीदों क...