मुजफ्फर नगर, जुलाई 12 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। मीरापुर क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार देर रात नयागांव भुम्मा के समीप जंगल में एक खेत के पास तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के गांवों के लोगों में भय फैल गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। शुक्रवार देर रात मीरापुर निवासी अमित पाल और नयागांव भुम्मा निवासी अरुण चंदेल पिकअप वाहन से दूध लेकर मीरापुर लौट रहे थे। कुतुबपुर झाल और नयागांव भुम्मा के बीच नहर पटरी के पास किसान रणजीत के खेत में वाहन की रोशनी पड़ते ही उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। कुछ देर तक खेत में रहने के बाद वह अंधेरे में चला गया। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने भी तेंदुए को देखने की बात कही। सूचना मिलते ही क्षेत्र में तें...