मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर मीरापुर कस्बें में स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी करते हुए दो पैथोलॉजी लैब सील की। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से कस्बें में झोलाछाप डॉक्टरों व मैडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया,अधिकांश क्लीनिक धड़ाधड़ बंद हो गए।मीरापुर में अवैध पैथोलॉजी लैब व क्लीनिक चलाकर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किये जाने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को मिल रही थी। गुरुवार को सीएचसी प्रभारी डॉ.अर्जुन सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मीरापुर पहुँची और यहाँ मॉर्डन पैथोलॉजी लैब व स्टार पैथोलॉजी लैब पर छापेमारी की तथा दोनों पैथोलॉजी लैब की जांच की तो दोनों लैब पर कोई भी अधिकृत डॉक्टर नहीं मिला और न ही यहाँ मौजूद कर्मचारी लैब के पंजीकरण संबंधित कोई प्रपत्र दिखा सकें, जिस पर सीएचसी प्रभारी ने दोनों लैब को तीन दिन के...