मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: शनिवार सुबह मीरापुर थाने के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप खड़ा सैकड़ों वर्ष पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर थाने के मुख्य द्वार और सड़क पर गिर पड़ा। थाने का मुख्य द्वार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वहां से गुजर रही एक महिला समेत कई लोग बाल-बाल बच गए। यदि कुछ पल का भी अंतर न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मीरापुर थाना परिसर में थाने के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप सैकड़ों वर्ष पुराना विशाल पीपल का पेड़ खड़ा था। शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे पेड़ भरभराकर सड़क और मुख्य द्वार पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से थाने की दीवार के पास खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त कार की छत और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने के कारण थाने का मुख्य द्वार टूट गया और थाना परिसर में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद हो गया।...