मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर खालापार थाना क्षेत्र के मीनाक्षी चौक के समीप सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष और सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष में रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर खालापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूर्व जिलाध्यक्ष का चालान कर दिया। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दोनों पक्ष मंगलवार देर रात चाय की दुकान पर बैठे थे, जहां उनमें विवाद हुआ। यह भी पढ़ें- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव की एआई जनरेटेड वीडियो से मचा सियासी बवाल घटना का विवरण नई मंडी के सुभाष नगर निवासी सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष नदीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह मंगलवार द...