Muzaffarnagar News: मीटर में डिवाइस लगाकर बिजली चोरी कर रहे चार उपभोक्ता पकड़े
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार के निर्देशन में विभागीय टीम ने जाट कॉलोनी में छापेमारी कर चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। इन लोगों के द्वारा मीटर में डिवाइस लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली चोरी का पता लगाने के लिए विभागीय टीम को कई घंटे तक जांच करनी पड़ी। बाद में मीटर खोलने पर अंदर डिवाइस लगी हुई मिली। एक्सईएन कुलदीप कुमार के द्वारा एंटी थैफ्ट थाने में इन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है。
जांच प्रक्रिया बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को महावीर चौक उपकेंद्र से जुड़े हाईलॉस फीडर क्षेत्र में जांच की गई। अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में टीम ने जाट कॉलोनी आदि मोहल्लों में बिजली चेकिंग की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.