मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: पुलिस द्वारा सोमवार को बरला इण्टर कालेज बरला में मिशन शक्ति व बालिकाओं के साथ जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। क्षेत्र के बरला बिरला इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति। टीम एसएसआई लोकेश गौतम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी परेशानी में हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...