मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: खतौली मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राय और इंस्पेक्टर दिनेश बघेल ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय में एक पिंक बॉक्स रखा जाएगा। इस बॉक्स की चॉबी पुलिस के पास रहेगी। यदि किसी छात्रा को कोई समस्या है या वह अपनी शिकायत सीधे पुलिस तक पहुंचाना चाहती है, तो वह लिखित शिकायत बॉक्स में डाल सकती है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: छात्राओं को बताए ...