मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बुधवार को कक्षा छह से बारहवीं तक की छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता एवं आधुनिक चुनौतियाँ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने मुख्य वक्ता प्रख्यात वक्ता डॉ. वंदना जैन के स्वागत से की। इस दौरान डॉ. वंदना जैन ने छात्राओं को बताया कि मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, स्वस्थ आदतें अपनाने तथा इस प्राकृतिक प्रक्रिया से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और मिथकों को दूर करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, अपने शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहने तथा इस विषय पर बिना किसी झिझक य...