मुजफ्फर नगर, सितम्बर 19 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। गांव कासमपुरखोला में एक युवक ने पड़ोसी युवक पर बिना कारण के ही लाठी-डंडे से हमलाकर घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कासमपुरखोला निवासी मनीष शर्मा ने मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पांच दिन पूर्व वह अपनी मां मधु शर्मा को लेकर मेरठ डाक्टर के यहां जा रहा था। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाले रवि शर्मा ने अचानक उसे गाली गलौज शुरू कर दी तथा जब उसने विरोध किया तो आरोप है रवि ने उस पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी बुआ कमला उसे बचाने आई तो आरोपी ने उसे भी लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, दो नामजद पर केस यह भी पढ़ें- Lucknow News: बलरामपुर: पुरानी रंजिश में लाठी-डं...