Muzaffarnagar News: मां महागौरी का पूजन कर कन्याओं को जिमाया
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। शारदीय नवरात्रों के आठवें दिन दुर्गाष्टमी पर मीरापुर क्षेत्र में आस्था का संगम दिखाई दिया। मंदिरों में मां महागौरी की पूजा की तथा कन्याओं को प्रसाद का भोग लगाया। इस दौरान मंदिरों में माता रानी के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्ति रस में सरोबार होकर लोग पूरे दिन मंदिरों में ईश्वरीय भक्ति में झूमते दिखाई दिए। वहीं दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम सुबह अपने घरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की तथा इसके बाद कन्याओं के चरणों को जल से धोया और तिलक किया। कन्याओं को भोजन कराया। इसके बाद सभी कन्याओं को उपहार देकर श्रद्धालुओं ने अपना व्रत खोला। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन कर खोले व्रत यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: माता महागौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.