Muzaffarnagar News: महिला से कुंडल लूटकर बदमाश फरार
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना में स्कूटी सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट लिए। सोने के कुंडलों की कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पूर्व छपार निवासी कुलसुम चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द जा रही थी। महिला का कहना है कि रोहाना मिल के पास स्कूटी सवार एक युवक उसे मिला और लिफ्ट देकर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। रेलवे फाटक के समीप आरोपी ने पुलिस चैकिंग का झांसा देकर महिला से दोनों कानों के कुंडल उतवा लिए और स्कूटी लेकर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.