मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। प्राथमिक विद्यालय नई मंडी कन्या में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की प्रतीक महिलाओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा माता की स्तुति से हुआ। प्रधानाध्यापक रुचि गर्ग ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह में मिशन शक्ति इंचार्ज सुमनलता कौर, महिला सामुदायिक विकास समिति अध्यक्ष नीति सिंगल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रिंपल चौधरी, वार्ड सभासद पारुल मित्तल और कंपोजिट स्कूल नसीरपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मीरा शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच और अच्छी आदतों के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़...