मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: खतौली बीमार भाई का उपचार कराने ट्रेन से हरिद्वार जा रही महिला का बैग चोरी कर एक चोर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। बैग में तीस हजार की नगदी के अलावा जरूरी कागजात भी थे। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने चोर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों का खंगालना शुरू कर दिया है।अहमदाबाद निवासी कोमल का भाई पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा है। बुधवार को कोमल अपने भाई भरत के ट्यूमर का उपचार कराने के लिए अहमदाबाद से हरिद्वार डाक्टर के पास जा रही थी। ट्रेन खतौली स्टेशन पर रूकी तो एक युवक महिला के पास आकर बैठ गया। ट्रेन कुछ देर बाद चली तो फोटक के समीप गाड़ी धीरे-धीरे स्पीड़ पकड़ने लगी तो युवक महिला का बैग छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया, उससे पहले ही चोर गलियों से फरार हो चुका था। घटना की सूच...