मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarnagar News: खतौली। रविवार को कोतवाली पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्रवधू को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। बुआडा रोड निवासी एक व्यक्ति कोतवाली पहुंचा। पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्रवधू डॉक्टर है, मरीजों का उपचार कराने के दौरान वह मोबाइल पर रील बनाती है। शनिवार की शाम को डाक्टर के मोबाइल पर कॉल आई। कहा अगर दोबारा रील बनाई तो जान से मार देंगे। साथ ही गाली-गलौच की।पीड़ित के अनुसार, देर रात तक कई बार फोन कर धमकियां दी गईं। डॉक्टर ने 1076 पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोन करने वालों से बात की तो उन्होंने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को भी गंगनहर पुल पर आने की चुनौती दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं मिले। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप...