मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- Muzaffarnagar News: सिखेड़ा/जानसठ। सिखेड़ा क्षेत्र की गंगनहर में एक महिला गंगनहर में कूदने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाकर महिला को कूदने से बचाया। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला कृष्णापुरी, थाना खालापार की रहने वाली कनीज फात्मा शनिवार देर शाम गंगनहर पुलिस चौकी के पास पुल पर घूम रही थी। पुलिस चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों की उस महिला पर नजर पड़ी। तभी उस महिला ने पुल के किनारे आकर गंगनहर में कूदने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ के कारण महिला को गंगनहर में कूदने से बचा लिया। सीओ नई मंडी सुनील कुमार ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में काम करता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विवाहिता ने बड़ा तालाब में कूद जान देने का किया प्रय...