मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पड़ोसी युवक पर पिछले छह माह से डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला एक ही समुदाय से जुड़ा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने 6 माह पूर्व नहाते हुए उसकी वीडियो बना ली थी और उसके बाद युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ पिछले 6 माह से लगातार दुष्कर्म कर रहा है। महिला का आरोप है कि 9 अक्टूबर को भी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध करते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। जिस पर युवक ने वीडियो वायरल करने तथा उसे जान से मारने की धमकी...