Muzaffarnagar News: महिला का शव स्कूल गेट पर रखकर परिजनों का जमकर हंगामा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: थाना क्षेत्र के गांव फलोदा में दो बाइक की भिड़ंत में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव पुरकाजी आया परिजनों ने स्कूल के गेट पर शव रखकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने पुलिस से स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार करने की मांग की। मंगलवार की मध्यान्ह 11 बजे 60 वर्षीय महिला रमेशो पत्नी छत्रपाल निवासी अब्दुलपुर थाना पुरकाजी अपने भांजे सागर कुमार के साथ चरथावल थाना के गांव अकबर गढ में अपनी रिश्तेदारी में किसी की मौत की सूचना पर शोक सभा में जा रही थी। जैसे ही बाइक गांव फलौदा के निकट पहुंची आगे चल रहे बाइक सवार ने अचानक बाइक को मोड़कर दूसरे किनारे ले जाना चाहा, तभी दोनों बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में महिला बहुत दूर जाकर गिरी तथा गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.