मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव लच्छेड़ा में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी प्रियंका की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लच्छेड़ा निवासी संसार सिंह के पुत्र राहुल कुमार के साथ हुई थी। प्रियंका का करीब आठ माह का बच्चा भी है। घर में उसका पति, सास तथा ससुर ही हैं। शुक्रवार सुबह प्रियंका का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके...