मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नई दिल्ली में पीएम आवास पर धरना प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर रात महावीर चौक पर सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा समर्थक व्यापारी के पहुंचने से माहौल गर्मा गया और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता महावीर चौक पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान युवक कुलदीप ठाकुर मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बहस करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की जा रही कथित टिप्पणी का विरोध किया। यह ...