Muzaffarnagar News: मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarnagar News: सिखेड़ा/जानसठ। क्षेत्र स्थित कीर्ति क्राफ्ट पेपर मिल में सोमवार की शाम को मशीन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद मिल में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। सोमवार की शाम को काम के दौरान सनोवर पुत्र रहीसुद्दीन निवासी गांव निराना अचानक मशीन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.