मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: भाकियू के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मनीष प्रधान का भूराहेड़ी में जिलाध्यक्ष नवीन राठी के आवास पर पगड़ी पहनाकर फूलमालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।इस दौरान चौधरी कुंवरपाल सिंह, संजीत राठी, गोल्डी राठी, कार्तिक खटाना, मौ. केसर, शकील अहमद, अंकित राठी, अरविंद, रवि, नितिन, किरणपाल, ऋषभ त्यागी, मोहसीन, मौ. रफ़ी उस्मान आदि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता भोपाल सिंह व संचालन राहुल राठी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...