मुजफ्फर नगर, नवम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ ने अपने-अपने बूथों पर बैठकर मतदाता सूची में नामों का सत्यापन किया और नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए आवेदन प्राप्त किए। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर अभियान की स्थिति देखी। एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव ने तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम अमीननगर और विधानसभा क्षेत्र चरथावल के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्धारित समय तक बूथों पर उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शाम...