मुजफ्फर नगर, नवम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। बुढ़ाना के गांव नगवा में मढ़े की दावत खाने के बाद कई ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। बीमार होने वालों में ग्राम प्रधान और उनकी बेटी समेत गांव का चिकित्सक और कई महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हैं। गांव के चिकित्सक ने करीब 50 से 60 मरीजों का उपचार किया, लेकिन उनकी खुद की हालत भी बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें बुढ़ाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कई ग्रामीणों को बुढ़ाना, सरधना और मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गांव नगवा निवासी ठाकुर पवन सिंह के बेटे अनंत कुमार की बारात शनिवार शाम मेरठ जानी थी। बारात से पहले शुक्रवार को गांव में मढ़े की दावत की गई थी। इसमें गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने भोजन किया। खाना खाने के कुछ समय बाद लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीम...