मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: मोरना दादा के साथ मंदिर गया ढाई वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया। जिसके बाद ढांसरी गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास तलाश की। मंदिर के पास तालाब होने के कारण बच्चे के उसमें गिरने की आशंका को लेकर वहां भी सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम मदद में जुट गई है।ककरौली थाना क्षेत्र के गांव ढासंरी निवासी अनुज कुमार का ढाई वर्षीय पुत्र आयांश रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने दादा श्याम सिंह के साथ घर के पास स्थित मंदिर में गया था। श्याम सिंह मंदिर परिसर में रोजाना की तरह अन्य ग्रामीणों के साथ बैठ गए। कुछ देर बाद आयांश के नजर नहीं आने पर वह परेशान हो गए। घर जाकर जानकारी की, लेकिन आयांश नहीं मिला। जिस पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने मंदिर के आसपास, ...