मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: छपार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बसेडा के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। इसके अलावा छपार में भी सभी मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। गांव छपार में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। श्रीराम लीला भवन में बर्फीली गुफा का निर्माण किया। जिसे रात्रि में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाएगा। शिव एवं राधाकृष्ण मंदिर पुराना बाजार छपार, देवेश्वर शिव चौक मंदिर, बालाजी धाम, विश्वनाथ शिव मंदिर में भव्य रूप से सजाया गया। जहां पर आधी रात जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बसेडा, तेजलहेडा, बरला, ताजपुर, रेत्तानगला, छपरा, सिसौना, रामपुर तिराहे पर भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्है...