मुजफ्फर नगर, जुलाई 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जनपद की सभी तहसीलों में हो रहे भ्रष्टाचार, पुलिस खराब कार्य शैली और प्रदूषण, स्मार्ट मीटर का विरोध आदि विभिन्न मुद्दों पर बारिश के बीच भाकियू ने सदर तहसील को घेरा है। भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया है। भाकियू के धरने की सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, तहसीलदार, पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन और अधिकारी मौके पर पहुंचे। नवीन राठी ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। धरने पर ही अधिकारी और किसानों के बीच वार्ता हुई। नगर मजिस्ट्रेट में 20 जुलाई तक सभी मांगे पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया。 यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने किया प्रदर्शनभाकियू जिलाध्यक्ष की मांगें...