मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के भौराकलां गांव में मंगलवार को मंदिर के 81 वर्षीय पुजारी दयानंद स्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंदिर आईटीआई कॉलेज के पास स्थित है। वारदात को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी सूरज राय और एसपी देहात अक्षय महाडिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुजारी की हत्या की वारदात जानकारी के अनुसार, भौराकलां गांव में आईटीआई कॉलेज से सटे मंदिर में दयानंद स्वामी पिछले करीब 15 वर्षों से पुजारी के रूप में रह रहे थे। मंगलवार को बाइक सवार दो युवकों पर उन्हें गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से उनक...