Muzaffarnagar News: भोपा में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarnagar News: भोपा । दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 33 पैकेट अवैध पटाखे बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन 500 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपीयों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध पटाखों के भंडारण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भोपा थाना पुलिस ने कस्बे की बर्तन वाली गली निवासी श्रवण शर्मा पुत्र तिलकराम और मोरना निवासी देव कौशिक पुत्र सुनील को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गोदाम में अवैध पटाखे रखे होने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए 33 पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.