Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी के छात्र ने सहारनपुर में जीता मैडल
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी निवासी किसान के पुत्र ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में मैडल जीतकर कर कस्बे का नाम रोशन किया है। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुंवापट्टी निवासी चौधरी नवीन कुमार का पुत्र वंश चौधरी गुरुकुल नारसन स्थित विद्या विकासिनी इंटर कॉलिज में बारहवीं कक्षा का छात्र है। नवीन चौधरी ने बताया कि सहारनपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में गत 6 से 9 सितम्बर तक शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे वंश चौधरी ने एयर पिस्टल की 10 मीटर स्पर्धा में भाग लिया।वंश चौधरी ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल जीता है। गांव पहुंचने पर छात्र वंश चौधरी का स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.