मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: मोरना । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कस्बा भोकरहेड़ी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट, कॉलेज स्टाफ, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा इंटर कॉलेज से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई मोहल्ला कुआं पट्टी स्थित भगत सिंह चौक पर पहुंची। छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और शहीद अमर रहें जैसे देशभक्ति के नारे लगाए। भगत सिंह चौक पर पहुंचकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कस्बे वासियों ने भगत सिंह को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: पालिका प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभ...