मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: कस्बा भोकरहेड़ी में रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने करीब एक दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा अपने पिता, मां और बहन को घायल करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी नेहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी उनसे रंजिश रखते हैं। बुधवार सुबह करीब एक दर्जन लोग रंजिश के चलते उनके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके पिता लोकेश, मां रेखा और बहन नीशु के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पह...